फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को जबरन उठाया और कार में डालकर ले गए, रातभर की दरिंदगी

Fri, 14 Jul 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
किशोरी को कार में डालकर ले गये युवक
विज्ञापन
कार सवार दो युवकों ने कैराना रोड से किशोरी को अगवा कर दुकान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तड़के किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर किशोरी भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है, जिसके चलते रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी बुधवार रात कैराना रोड गई थी। वहां से लौटते समय कार सवार दो युवकों ने जबरदस्ती किशोरी को खींचकर कार में डाल लिया और शहर के माजरा रोड स्थित एक दुकान में ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने पूरी रात किशोरी के साथ गैंगरेप किया। सुबह होने पर दोनों युवकों को नींद आ गई। इस पर  किशोरी दरवाजा खोलकर वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। बृहस्पतिवार दोपहर परिजन कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। उन्होंने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो मामले की जांच की जाएगी।

कहां गई पुलिस की चौकसी

किशोरी के साथ दुष्कर्म
उच्चाधिकारी हिदायत देते हैं कि पुलिसकर्मी ड्यूटी में गंभीरता बरतें। चौराहों पर विशेष चेकिंग की जाए और प्रभावी गश्त होनी चाहिए। बावजूद इसके बुधवार शाम कैराना रोड से कार सवारों ने किशोरी को अगवा कर लिया। कैराना रोड से माजरा रोड जाने के लिए विजय चौक, फव्वारा चौक, एमएसके रोड, भिक्की मोड़ पार करके जाना होता है, लेकिन किसी भी स्थान पर इस कार को चेकिंग के नाम पर नहीं रोका गया। आखिर क्या कर रही थी पुलिस, जो कार सवार युवकों को पकड़ा नहीं जा सका। 

न मेडिकल, न एफआईआर, घटना को बता दिया संदिग्ध
गैंगरेप जैसे संगीन मामले में भी पुलिस संवेदनहीनता बरत रही है। किशोरी से गैंगरेप होता है। पुलिस छानबीन के नाम पर पीड़िता को घटनास्थल पर लेकर गई। पीड़िता ने वह दुकान भी पुलिस को बताई, जिसमें उसके साथ गैंगरेप हुआ। इसके बावजूद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराना भी उचित ही नहीं समझा। उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। आखिर बगैर एफआईआर कैसी जांच करने में लगी है पुलिस।
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण, गांव में ले जाकर गैंगरेप

रेप पीड़िता
पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया और अपने गांव में ले गया। वहां किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। बेटी की तलाश करते हुए परिजन गांव में पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कराकर ले आए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।   

कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी का साला गांव हबीबपुर में रहता है। युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी पर बुरी नजर रखता था। बुधवार सुबह आठ बजे जब वह रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी बीच आरोपी अपने जीजा और अन्य चार युवकों के साथ उसकी पुत्री का कार से अपहरण कर ले गया। रिश्तेदारी से लौटते ही पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह किशोरी को तलाशते हुए हबीबपुर गांव पहुंचे और बंद कमरे में बंधक किशोरी को अपने साथ लेकर कैराना आ गए। किशोरी ने बताया कि दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने कहा कि पुलिस से शिकायत मत करना आरोपी युवक से किशोरी का निकाह करा दिया जाएगा, लेकिन अब आरोपी पक्ष निकाह कराने से भी पीछे हट गया। किशोेरी के पिता ने तहरीर में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें