फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन करा रचाई शादी, फिर दो माह तक बलात्कार

Fri, 25 May 2018 12:25 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर युवक ने शादी कर ली। और फिर दो माह तक उसके साथ बलात्कार किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव पैदा हो गया है।

विज्ञापन

   
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन करा युवक ने जबरन शादी कर ली और दो माह तक उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस किशोरी समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। 
      
चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव से 29 मार्च को दो महिलाएं किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। किशोरी की मां ने अपनी जेठानी समेत दो के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को एक महिला समेत तीन-चार लोग किशोरी को कार में लेकर बागपत लौट रहे थे। परिजनों ने सिसाना में कार को पकड़ लिया, लेकिन यहां से आरोपी भाग निकले। परिजनों ने कार का पीछा कर बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ लिया। कार सवार लोगों ने परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। सीओ बागपत दिलीप सिंह ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसकी परिचित दोनों महिलाओं ने उसे हरियाणा के संभालखा में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। उसका जबरन धर्म बदलवा कर मंदिर में शादी करा दी। दो माह तक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। अब ये लोग उसे दिल्ली में किसी युवक को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। बाद में चांदीनगर थाना पुलिस कोतवाली बागपत पहुंची और किशोरी व आरोपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


पढ़ें : धर्म परिवर्तन के बाद पंचायत, फिर ममेरे भाई से करा दी युवती की शादी, बखेड़ा

विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ परिजनों में गुस्सा

फाइल फोटो
किशोरी के परिजनों में चांदीनगर थाना पुलिस के प्रति गुस्सा था। चांदीनगर थाने की पुलिस जब बागपत कोतवाली में पहुंची तो परिजनों ने पुलिस कर्मियों को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने विवेचक व महिला पुलिस भी रिश्वत लगाने का आरोप लगाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें