उन्होंने कहा कि देश के भीतर भ्रष्ट नेता, जो भारत का विकास नहीं चाहते, एक मंच पर आ गए हैं। क्योंकि वह लोग भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने से रोकना चाहते हैं, गरीबों, दलितों, किसानों को उनका हक मिलने रोकना चाहते हैं।
वह लोग विकास और सुशासन के दुश्मन हैं। जबकि पीएम मोदी ने देश के 125 करोड़ लोगों की जीवनशैली में परिवर्तन का कार्य किया है। कैराना का चुनाव स्पष्ट रूप से ध्रुवीकरण हो चुका है। एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने मुजफ्फरनगर और पश्चिमी यूपी को दंगों में झोंकने का काम किया था, सचिन और गौरव जैसे नौजवानों की हत्या करके निर्दोष लोगों को फंसाने का कार्य किया था।
संजीव बालियान और सुरेश राणा जैसे लोगों को उठाकर बंद किया जा रहा था। अब हमें भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देनी है, जिससे समाज और विकास विरोधी तत्व हावी हो जाएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/