फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में पहली बार, पारा पहुंचा 41 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन में पहली बार, पारा पहुंचा 41 पार
विज्ञापन

मोदीपुरम। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सीजन में पहली बार दिन व रात के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन का तापमान 41 पार और रात का 29 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।
तापमान में लगातार वृद्घि दर्ज होने से दिन व रात में गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। बुधवार को दिनभर उमस व चुभन वाली गर्मी ने लोगों को झुलसाएं रखा। जून के दूसरे सप्ताह में सीजन में यह पहली बार है जब दिन व रात का तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम लगातार शुष्क होने के कारण अभी तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 50 व न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा छह किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई में आई वृद्धि
मेरठ का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस कारण हवा दूषित होती जा रही है। बुधवार को एक्यूआई स्तर बढ़कर 382 पहुंच गया। जबकि मंगलवार को एक्यूआई का स्तर 271 दर्ज किया गया था। बागपत का एक्यूआई का स्तर 260, गाजियाबाद 298, मुजफ्फरनगर का 364 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें