फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरचेंज पार करने के लिए बराल परतापुर में बनेगा फुटओवर ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरचेंज पार करने के लिए बराल परतापुर में बनेगा फुटओवर ब्रिज
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बनने के बाद बराल परतापुर के ग्रामीणों की अंडरपास बनाने की मांग पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने एक फुटओवर ब्रिज बनाने की घोषणा की है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ग्रामीणों की मांग रखते हुए यह सुविधा देने के लिए पत्र भेजा दिया। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने सांसद को पत्र का जवाब भेजते हुए यह जानकारी दी है।
इंटरचेंज बनने के बाद मोदीपुरम से दिल्ली की ओर आते हुए परतापुर फ्लाईओवर से सटा रास्ता बंद कर दिया गया था। इसके बंद होने के बाद बराल परतापुर के ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। इसके बाद एनएचएआई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रास्ता बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब अंडरपास न बनाकर फुटओवर ब्रिज की मांग पूरी होगी। वहीं, फुटओवर ब्रिज के बनने पर भी दिक्कतें होंगी। ग्रामीणों को भूड़बराल से यू-टर्न लेकर ही आना होगा। ऐसे में सिर्फ पैदल लोगों के लिए ही फुटओवर ब्रिज का उपयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिवहन मंत्री की ओर से यह दिया गया तर्क
परिवहन मंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में अंडरपास न बनाने का तर्क भी दिया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि बराल परतापुर के संपर्क मार्ग से बिग बाइट पर स्थित कट की दूरी 1.700 किमी है। अंडरपास बनाने के लिए दो किमी की दूरी होनी चाहिए। इसलिए फुटओवर ब्रिज बनाया जाना संभव है। इसकी डिजाइनिंग भी तैयार है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें