क्यू आर कोड से मिलेगी पूरी डिटेल
डॉ. यशोद ने बताया कि हर दुकान पर एक QR कोड भी लगाया जाएगा, जिसे स्कैन करके कांवड़ यात्री दुकानदार और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि कांवड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।
व्यवस्था से बढ़ेगा भरोसा और पारदर्शिता
प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से न केवल खाने की दुकानों पर निगरानी बढ़ेगी, बल्कि कांवड़ यात्रियों को भी भरोसेमंद विकल्प मिलेंगे और शिकायतों की संभावना कम होगी।