मवाना में फलावदा रोड पर मिष्ठान की दुकान से घेवर का सैंपल लेते खाद्य विभाग की टीम। (मवाना)
मवाना। खाद्य विभाग द्वारा त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच के लिए नमूने लेने का अभियान चलाया। मवाना और पिलौना से एक हलवाई की दुकान से नमूने लेकर जांच के लिए सील किए गए। कार्रवाई को देखते हुए मिष्ठान की दुकानों पर हड़कंप मच गया और कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।
खाद्य विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर मिठाई की दुकानों से मिठाइयों के नमूने लेने के लिए अभियान चलाया। नमूने लिए जाने की सूचना जैसे ही बाजार में फैली मिष्ठान की दुकानें बंद होती चली गई। एसएसओ भोगेंद्र प्रसाद व अतिश कुमार ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई की। भोगेंद्र प्रसाद ने बताया कि मवाना में फलावदा रोड पर स्थित अजय मिष्ठान से घेवर और गांव पिलौना स्थित मिठाई की दुकान से गुलाब जामुन का नमूना लेकर सीलकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। टीम के चले जाने की सूचना के बाद ही दुकानें खुली।
मवाना में फलावदा रोड पर मिष्ठान की दुकान से घेवर का सैंपल लेते खाद्य विभाग की टीम। (मवाना)