फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट का शक...10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके तहत पांच टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने केसरगंज से बेसन और जीरे के नमूने, बुढ़ाना गेट से पेठा, बेसन के लड्डू, मोहिउद्दीनपुर से घेवर, भूडबराल से गोला बर्फी, सिवाल रोड से घेवर, मठरी, मवाना से घेवर और गुलाब जामुन के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें