फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाद्य विभाग की टीम ने नष्ट कराई 135 किलो रंगीन खिलौना मिठाई

विज्ञापन
किरतपुर में रंगीन ​खिलौना मिठाई का नमूना एकत्र करती खाद्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
- जिले भर में टीम ने छापे मारकर एकत्र किए खाद्य पदार्थों के नौ नमूने
विज्ञापन

- दीपावली के मद्देनजर चलाया जा रहा है मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। त्योहारों पर लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग की टीम अभियान चला रही है। खाद्य पदार्थ में मिलावट होने के संदेह पर नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बुधवार को टीम ने छापेमारी कर 135 किलो रंगीन खिलौने वाली मिठाई नष्ट कराई। रंगीन खिलौना मिठाई के भंडारण एवं निर्माण में अस्वच्छता की स्थिति में नष्ट कराया। इसके अलावा अलग-अलग जगहों से खाद्य पदार्थों के नौ नमूने एकत्र किए।

बाजारों में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज पर्व पर मिठाइयों की दुकान सजीं हुई हैं। जिसके चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चला रही है। बुधवार को कितरपुर स्थित कुबेर नमकीन के यहां से बेसन, पैक्ड नमकीन, कुकिंग ऑयल का एक-एक नमूना एकत्र किया। जुल्फिकार उर्फ पप्पू के खिलौना निर्माण इकाई से दो रंगीन खिलौना के नमूने संग्रहीत किए। साथ ही 35 किलोग्राम रंगीन खिलौना मिठाई नष्ट कराकर नोटिस जारी किया। रंगीन खिलौना मिठाई से दीपावली पर खील बताशों के साथ पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, अहतशाम के खिलौना निर्माण इकाई से बताशा का एक नमूना संग्रहीत करते हुए करीब 100 किलोग्राम रंगीन खिलौना नष्ट कराया। इसके अलावा राजा का ताजपुर में शमशाद अहमद के रसगुल्ला निर्माण इकाई से एक नमूना एकत्र किया। राजा का ताजपुर निवासी रंगीन खिलौना निर्माता सलीम अहमद से एक नमूना रंगीन खिलौने का एकत्र कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। मिठाई में कलर नहीं मिलाने के लिए व्यापारियों को चेतावनी दी गई है। मिठाई में एफएसएसआई के मान्यता प्राप्त चांदी वर्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें