फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीणों के आक्रोश के बाद कीचड़ भरी सड़कों पर पैदल घूमे महापौर

विज्ञापन
अछरोंडा गांव में जल भराव की समस्या को देखने पहुंचे मेयर हरिकांत वालिया को समस्याएं बताते ग्रामी
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अछरोंडा में सड़कों की बदहाली, जलभराव और गंदगी को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्राओं का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी और ग्रामीणों के भारी आक्रोश की सूचना मिलते ही महापौर हरिकांत अहलूवालिया नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए महापौर ने कीचड़ और गंदगी के बीच सड़क पर उतरकर पैदल निरीक्षण किया और जमीनी हकीकत को जाना। गांव की दुर्दशा देखकर महापौर ने साथ आए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने महापौर और अधिकारियों को गांव के कूड़ा निस्तारण केंद्र पर ले जाकर वहां से उठने वाली भीषण बदबू और गंदगी की भी जानकारी दी। इसके अलावा, प्राथमिक विद्यालय की दुर्दशा, नालियों की खराब हालत और सड़कों पर महीनों से जमा पानी को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि वे वर्षों से इन नारकीय स्थितियों में रहने को मजबूर हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। रविवार को छात्राओं और ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा करते हुए आंदोलन शुरू किया था। निरीक्षण के दौरान अशोक राणा, प्रवीण राणा, राहुल राणा, विजय चौधरी, सनी प्रधान, लोकेश चौधरी, कुलभूषण राणा, भीम पंडित, रोहित राणा, शैलेंद्र राणा और अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी महापौर को सौंपा और स्पष्ट किया कि यदि समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।




महापौर ने अधिकारियों को लिया आड़े हाथों

ग्रामीणों का गुस्सा देखकर महापौर ने मौके पर मौजूद महाप्रबंधक (जल) पंकज सिंह, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, मुख्य अभियन्ता (निर्माण) प्रमोद कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह को तत्काल प्रभाव से समाधान शुरू करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण के मुद्दे पर महापौर ने स्पष्ट किया कि यह मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आता है। उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव बन चुका है जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापौर ने ग्रामीणों को दिए ये आश्वासन

जल निकासी के लिए तत्काल कच्चा नाला बनवाया जाएगा।

सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी और प्राथमिक पाठशाला का सौंदर्यीकरण होगा।

अछरोंडा मार्ग का चौड़ीकरण और पक्के नालों का निर्माण कराया जाएगा।

सड़क के बीचों-बीच बाधा बन रहे विद्युत ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

श्मशान घाट की चारदीवारी और बच्चों व बड़ों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें