फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छह बाइक सवार नकाबपोश 15 किशोरों ने सदनपुरी में मचाया उत्पात

Thu, 05 Feb 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की सदनपुरी में किशोरों के पुराने विवाद में बुधवार सुबह लाठी-डंडों से लैस नकाबपोशन छह बाइक सवार 15 किशोरों ने सदनपुरी में जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े लोगों के वाहनों को डंडे मारे। एक स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इससे कॉलोनी के लोग दशहतजदा हो गए। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर शाम तीन किशोरों को पकड़ा।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह छह बाइक सवार नकाबपोश 15 आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर सदनपुरी पहुंचे। आरोपी बाइक पर चलते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में लाठी-डंडे मारे। आरोपियों ने दस मिनट तक कॉलोनी में उत्पात मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर शाम तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दो बाइकों को सीज कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका सदनपुरी के एक किशोर से कमेंटबाजी को लेकर विवाद चल रहा है। वह उसे सबक सिखाने के लिए आए थे। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैै। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें