फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी के बाद युवकों ने किया था छात्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े स्कूल बस रोककर दसवीं कक्षा के छात्र जतिन त्यागी को बेरहमी से डंडों से पीटने आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जतिन के पिता योगेश त्यागी ने आरोपी हरकित बैसोया, उसके नाबालिग भाई व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ व हापुड़ में दबिश दे रहे हैं। जांच में सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर आरोपी जतिन से रंजिश रखते हैं और इसी के चलते उन्होंने उस पर हमला किया।
विज्ञापन

दरअसल जतिन बुधवार को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल बस से घर लौट रहा था। हापुड़ रोड पर काजीपुर गांव के सामने बाइक सवार हमलावरों ने तमंचा दिखाकर बस रुकवाई। इसके बाद हरकित बैसोया व अन्य आरोपी बस में चढ़ गए और जतिन का अपहरण का प्रयास किया। जतिन ने विरोध किया तो आरोपियों ने डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। उन्होंने जतिन पर तमंचे से गोली भी चलाई मगर गोली मिस होने से उसकी जान बच गई। इस दौरान बस में सवार अन्य छात्रों में दहशत फैल गई थी। कई छात्र रोने लगे और सीटों के नीचे छिप गए थे। बस चालक और परिचालक ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। जतिन ने बस चालक के नंबर से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जतिन व आरोपी किशोर के बीच कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम व फोन पर कमेंटबाजी हुई थीं। किशोर ने जतिन को भुगतने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें