फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने आंगन में लगे पेड़ से फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पति से कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। थाना परीक्षितगढ़ के गांव पूठी में बुधवार रात महिला आरती ने घरेलू कलह के चलते घर के आंगन में लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके व ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात अड़े रहे। बाद में पहुंचे सीओ सदर देहात ने परिजनों को समझाते हुए करीब पांच घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, थाना जानी के गांव पेपला दुर्वेशपुर की आरती (33) की शादी 15 साल पहले गांव पूठी निवासी सुशील के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कलह होने पर आरती ने बुधवार देर रात घर के आंगन में लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की 12 साल की बेटी रिया बृहस्पतिवार सुबह जब जागी तो उसने अपनी मां आरती का शव पेड़ से लटका देखा। उसके रोने-बिलखने पर परिवार व आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। परिजनों ने पेड़ से शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान मायके व ससुराल पक्ष के लोग कानूनी कार्रवाई न करने की बात पर अड़ गए। घंटों पुलिस के समझाने पर भी परिजन नहीं माने। बाद में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर परिजन माने। इसके बाद परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ सदर देहात ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें