फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहीद भगत सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

विज्ञापन
दौराला - लोईया गांव में भगत सिंह की जयंती मनाते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। लोईया गांव में सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों और देश के प्रति समर्पण को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दौराला विनीत गुर्जर के आवास पर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ग्रामीणों ने भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वेदपाल सिंह, जयवीर सिंह, अरविंद मुखिया, नारायण सिंह, जयदीप सिंह, दिनेश, मनोज, अनिल, रोनी, जगवीर, सुंदर, सतवीर, मयंक, लवीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें