फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 5 करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में बृहस्पतिवार को जांच के दौरान खामियां मिलीं।
डीएम द्वारा गठित जांच समिति में शामिल एडीएम सिटी अजय तिवारी, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता एसपी सिंह व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर एस्ट्रोटर्फ मैदान की जांच करने पहुंचे। एडीएम सिटी के अनुसार मैदान तैयार करने के दौरान मानक के विपरीत कार्य होता मिला। यहां फाउंडेशन निर्माण के दौरान रोलिंग व टर्फ बिछाने में लापरवाही दिखी। जिस पर उत्तर प्रदेश के प्रोजेक्ट कॉर्पेरेशन लिमिटेड के अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने निर्माण कंपनी के अभियंताओं को मानक के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। इसके लिए कंपनी अधिकारियों को सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया। जांच के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर अवधेश शर्मा किसी काम से लखनऊ गए हुए थे। वहीं, जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने हॉकी एस्ट्रोटर्फ के निर्माण में लापरवाही की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने जांच बैठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें