मेरठ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल कैंट में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ एमएलससी डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने किया।
शिविर में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों ने संकल्प लिया कि हेलमेट अवश्य लगाएंगे, दुर्घटना से खुद को और समाज को बचाएंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात ने छात्रों से बिना लाइसेंस वाहन न चलाने की अपील की। इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहर के मुख्य स्थानों पर ऑडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करेगा। संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य प्रेम मेहता, अमित नागर, वैभव शर्मा, सुधीर सिंह, अमित तिवारी मौजूद रहे।
छात्राओं को बताए यातायात नियम
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात समिति व एनसीसी इकाई द्वारा यातायात जागरूकता संगोष्ठी हुई। छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक यातायात व मिशिका सोसायटी के उपसचिव सुनील कुमार शर्मा ने छात्राओं को संबोधित किया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद ने किया। सुनील शर्मा ने ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी। संयोजन डॉ. लता कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. अनुजा गर्ग, डॉ. अनीता गोस्वामी, डॉ. गीता चौधरी, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. शालिनी सिंह ने सहयोग दिया। कॉलेज में डॉ. स्वर्णलता कदम, डॉ. मंजू रानी के निर्देशन में शिविर लगाया और स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया गया।