इसी दौरान दो अन्य युवक खेत से निकले और छात्रा को खेत में खींच लिया। छात्रा का दोस्त किसी तरह वहां से भागा और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और कांबिंग की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा घर पहुंच गई है। पुलिस ने छात्रा के घर पहुंचकर पूछताछ की और तहरीर ली। उसने पांच युवकों पर मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: पुलिस से तेज दौड़ रहे नाहिद हसन, खोज में लगी 11 टीमें, फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए सपा विधायक
पुलिस ने पूछताछ के लिए खेड़ा के प्रधान सुनील को थाने बुलाया। जांच में पता चला कि छात्रा का दोस्त प्रधान की बाइक से उसे कॉलेज छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद की है। चार युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर आनन्द मिश्रा का कहना है कि छात्रा सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। आरोपी युवकों की पहचान कराई जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।