बिजनौर। विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रकाश चंद्र शुक्ला ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने एवं जानलेवा हमला करने का दोषी पाते हुए गजेंद्र उर्फ चोटी को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ एक लाख अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थदण्ड की राशि में से 90 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
थाना धामपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि 28 अक्तूबर 2022 को उसकी 16 वर्षीय पुत्री ट्यूशन से घर आ रही थी। रास्ते में गजेंद्र उर्फ चोटी छुप कर खड़ा था। आरोपी उसकी पुत्री को कमर में गोली मारकर भाग गया। पुलिस विवेचना में यह बात सामने आई की गजेंद्र उर्फ चोटी ने पीड़िता से छेड़छाड़ की थी तथा विरोध करने पर उसे गोली मार दी थी। कोर्ट ने गजेंद्र को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर जानलेवा हमले का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।