फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमित मिले 101 लोगों की हुई जांच, हॉटस्पॉट क्षेत्र सील किए

विज्ञापन
मवाना में एंटीजन किट से लोगों की जांच कराते सीएचसी प्रभारी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना/सरधना(मेरठ)। नगर में कोरोना से दो लोगों की मौत होेने से स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। मंगलवार को अटौरा रोड पर कैंप लगाकर 65 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं। कुल 101 लोगों की जांच की गई। वहीं सरधना के अलीपुर गांव में एक युवती और दो युवकों को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अटौरा पर पूर्व सभासद सहित दो की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सचेत हुआ है। जिस गली निवासी पूर्व सभासद मोमिना बेगम की मौत हुई थी। उस गली में रहने वाले सभी लोगों की एंटीजन किट से कैंप लगाकर जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि अटौरा रोड पर आज कुल 65 लोगों की जांच की गई। इसमें दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। जिनको इलाज के लिए श्रीराम आइसोलेशन सेंटर मेरठ भेजा जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि सीएचसी पर 36 लोगों की जांच की गई। इसमें 17 गर्भवती महिलाएं थी। कुल 101 लोगों की जांच की गई। कुछ लोगों ने शुरुआत में हल्का विरोध करने का प्रयास किया था, लेकिन समझाने पर सभी ने जांच कराई। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर का कहना है कि उनमें किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं थे। पूरी तरह से स्वस्थ दिख रही थीं। आज की जांच से यह साफ हो गया कि किसी स्वस्थ व्यक्ति का मतलब यह नहीं है कि वह कोरोना पॉजिटिव नहीं है। यदि आज जांच नहीं हुई होती तो दोनों महिलाएं आसपास के लोगों को भी संक्रमित कर सकती थीं। इसीलिए आवश्यक है कि मास्क का प्रयोग करें तथा दूरी बनाकर रखें।
संदिग्ध की दोबारा होगी जांच
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में मंगलवार को लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें अलीपुर गांव में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि एक की रिपोर्ट संदिग्ध आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि अलीपुर में दो युवक व एक युवती कोरोना पॉजिटिव आई हैं। अलीपुर में कुछ दिन पूर्व एक महिला पॉजिटिव मिली थी। इसी मोहल्ले में तीन अन्य को पुष्टि हुई है। संदिग्ध मिले युवक की दोबारा जांच कराई जाएगी। अलीपुर को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया हैं। वहीं तीनों पॉजिटिव को मेरठ भेजा जा रहा है। परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें