फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग पॉजिटिव मिलेे, 129 लोगों के नमूनों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना/सरधना। मवाना सीएचसी पर शनिवार को एंटीजन किट से 55 लोगाें की कोरोना जांच की गई। जिसमें सभी निगेटिव मिले। वहीं, 35 लोगों के आरटीपीसीआर के नमूने लेकर जांच के लिए मेरठ भेजे। उधर, बृहस्पतिवार को भेजी गई जांच में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि संक्रमितों में मोहल्ला कल्याण सिंह की महिला, निलौहा तथा पंचवटी कॉलोनी के एक-एक पुरुष हैं।
विज्ञापन

उधर, सरधना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए नमूने लिये गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 74 लोगों नमूने लिये गए। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें सकौती निवासी एक महिला व एक युवक शामिल हैं। इन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें