मोबाइल लूटने वाले गैंग के पांच बदमाश दबोचे
मेरठ। एसओजी टीम ने मंगलवार रात करीब 1:30 बजे मोबाइल लूटने और चुराने वाले एक गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में एंड्रायड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश पहले भी लूट और चोरी में जेल जा चुके हैं।
एसओजी टीम ने पांचों आरोपियों को लालकुर्ती पुलिस के हवाले किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ समेत आसपास जिलों में लूट की वारदात करते थे। लूटे गए मोबाइल सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग के बदमाशों की नजर महंगे मोबाइल पर ही रहती थी। एसओजी टीम ने सर्विलांस के माध्यम से उनका पता लगाकर छापा मारा। इनके वाहन से कई वाहन भी मिले। पुलिस उनको भी चोरी मान रही है। फिलहाल इसकी तस्दीक कराई जा रही है। लालकुर्ती पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कई और लोगों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।