दंपती समेत तीन बच्चे घायल
हादसे में बबलू (42), उनकी पत्नी शायमा (40), बेटा अदनान (14), हम्जा (10) और एक वर्षीय लुकमान घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
अस्पताल में चल रहा उपचार
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार किया जा रहा है।
एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बुढ़ाना सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।