फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी की शादी के लिए घर में रखे पांच लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर में डेयरी संचालक दानिश के घर से करीब पांच लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित बेटी की शादी के लिए रुपये जमा कर रहा था। पीड़ित को शनिवार को घर में चोरी की जानकारी हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हुमायूं नगर निवासी दानिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह डेयरी चलाता है। कुछ दिन पहले भैंस बेची थी। उससे मिले रुपये उन्होंने घर में सुरक्षित रखे थे। बेटी की शादी के लिए वह रुपये जमा कर रहे थे। इसी रकम में करीब पांच लाख रुपये घर में रखे हुए थे। आरोप है कि शुक्रवार को उन्होंने अलमारी रुपये रखे देखे थे। शनिवार को उन्होंने रुपये निकालने के लिए अलमारी खोली। उन्हें अलमारी से रुपये गायब मिले। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें