फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिसाड़ी गेट में मिनी कमेला पकड़ा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पीछे चल रहा था कमेला, पुलिस ने दस पशु भी पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में पिलोखड़ी चौकी के पीछे पुलिस ने मिनी कमेले के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां कटान के लिए लाए गए 10 पशु को पुलिस ने मुक्त कराया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि धोबी वाली गली स्थित इकबाल के घेर में में मिनी कमेला चलने की सूचना मिली थी। यहां खड़ी एक गाड़ी में पुलिस ने चार कटरे व छह कटिया बरामद की। पुलिस के छापा लगते ही दो आरोपी भाग गए। जिस स्थान पर पुलिस ने छापा मारा वह पिलोखड़ी चौकी के ठीक पीछे हैं। पुलिस ने घेर मालिक इकबाल, गाड़ी चालक जावेद निवासी खत्ता रोड रशीदनगर ब्रह्मपुरी व सारिक निवासी लक्खीपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि इकबाल अपने घेर में पशुओं का कटान कराता था और मांस को बाहर सप्लाई करता था। काफी समय से वह यह कारोबार कर रहा था। पुलिस इकबाल से पूछताछ कर रही है कि वह पशु कहां से लेकर आया और कटान के बाद मांस किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें