फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच झोपड़ी जलीं, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से पांच झोपड़ी जलीं, महिला झुलसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ग्राम नीमका में आग से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हादसे में एक महिला झुलस गई और एक गोवंश की मौत हो गई। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। गांव में करण सिंह पुत्र शेर सिंह, धर्मपाल पुत्र बारू, सीताराम पुत्र धर्मपाल, अनिल पुत्र रामशरण, शिव कुुमार पुत्र हरीश चंद की झोपड़ियां हैं। मंगलवार को सभी खेत के गेहूं काटने गए थे। दोपहर में अचानक उनकी झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे में करण सिंह का करीब 30 हजार का घरेलू समान जल गया। धर्मपाल की पत्नी झुलस गई और एक पशु जलकर मर गया। सतीराम के तीन हजार रुपये और घरेलू समान नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

सैफपुर में बिटौड़ों में लगी आग
बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर में सडक किनारे रखे बिटौड़ों में आग लग गई। पीडित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। गावं निवासी हरपाल ने बताया कि उसके मुख्य मार्ग पर स्थित सड़क किनारे बटौड़े बने थे। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बिटौड़ों में आग लगाने की धमकी दी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीडित ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें