फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में टक्कर मारी, परिवार के पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरधना-दौराला मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सरधना कोतवाली क्षेत्र में सरधना दौराला मार्ग से होकर सोमवार को दोपहर के समय सहारनपुर के कुतुबपुर निवासी जितेंद्र पुत्र भुलन सिंह कार से परिवार के साथ मवाना में शादी समारोह मेें शामिल होकर सोमवार सुबह घर लौट रहे थे। दौराला रोड पर तेज गति में रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें जितेंद्र, पत्नी सपना, बच्चे सिमरन, हेमंत व एक अन्य युवक घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देखते हुए दो घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें