फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पांच व्यापारियों को मिला भामाशाह पुरस्कार

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में व्याप
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में शनिवार को दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस के मौके पर व्यापारिक कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबसे अधिक कर देने वाले शहर के पांच व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि व्यापारियों का हमारे शहर के विकास में विशेष योगदान है। लगातार मेरठ विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है। खेल उपकरण हो या अन्य सामान यहां से काफी संख्या में निर्यात हो रहा है। कार्यक्रम2 में सर्वाधिक राजस्व देने वाले 5 व्यापारियों में मैनकाईंड फार्मा लिमिटेड, इन्टास फार्मस्टयुटिकल्स, टाइटन कंपनी लि. एमजेएस मोटर्स, पंजाब मोटर्स वर्क्स को भामाशाह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर संस्कृति विभाग की ओर से सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस मौके पर एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, दीपक गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें