फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज के तीमारदारों का हंगामा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..जिला अस्पताल में सही तरह से उपचार न करने को लेकर तीमारदार और डॉक्टर में हुई मारप
विज्ञापन
मेरठ। नूरनगर निवासी फैजान ने छह माह के बेटे फैज को जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर गंभीर हालत में भर्ती कराया था। बच्चे को उल्टी व दस्त की समस्या थी। शाम को परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर बच्चे के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. यशवीर ने बच्चे के परिजनों पर अभद्रता करने का आरेाप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में चिकित्सकों ने बच्चे की हालात गंभीर देखते हुए मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के नूरनगर शौकीन गार्डन निवासी फैजान मजदूरी करता है। फैजान के छह महीने के बेटे फैज की शनिवार दोपहर तबीयत खराब होने पर परिजन जिला पहुंचे। चिकित्सकों ने फैज को बच्चा वार्ड में भर्ती कर दिया। शाम को हालत गंभीर होने पर नर्स बच्चे को इमरजेंसी में लेकर पहुंची तो परिजनों ने चिकित्सकों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा दिया। चिकित्सकों से कहासुनी के बाद परिजन हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगाने पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. यशवीर का कहना है कि बच्चे के परिजनों ने उनके व स्टाफ के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का समझा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें