फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक दाम वसूलने के आरोप में बीयर-शराब की पांच दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक दाम वसूलने के आरोप में बीयर-शराब की पांच दुकानें सील
विज्ञापन

मेरठ। शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों के बीच बुधवार को लाइसेंस प्राधिकारी/कलेक्टर ने पांच दुकानों पर सील लगा दी। आबकारी विभाग की ओर से अनुज्ञापि और सेल्समैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि शराब व बीयर की कुछ दुकानों पर ओवर रेटिंग की जा रही है। विभाग ने ऐसी दुकानों की निगरानी शुरू कर दी। जांच रिपोर्ट तैयार की और जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार के बाद लाइसेंस प्राधिकारी के. बालाजी को सौंप दी। आरोप सही पाए जाने पर पांच दुकानों को सस्पेंड कर दिया। बुधवार को पांचों दुकानों पर सील लगा दी गई। आलोक कुमार का कहना है कि जिले की अन्य दुकानों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

इन पर की गई कार्रवाई
- विदेशी मदिरा की दुकान मोदीपुरम - अनुज्ञापि विजय बहादुर (बरेली), सेल्समैन वाइज खान।
- बीयर की दुकान अब्दुल्लापुर - अनुज्ञापि मेघराज सिंह (बुलंदशहर), सेल्समैन राजेंद्र सिंह।
- बीयर की दुकान खड़ौली - अनुज्ञापि कविता सिंह (मेरठ), सेल्समैन दिनेश कुमार शर्मा।
- बीयर की दुकान जमनानगर - अनुज्ञापि हरविंदर कौर (सहारनपुर), सेल्समैन राजू।
- बीयर की दुकान गंगासागर - अनुज्ञापि गीता यादव (पीलीभीत), सेल्समैन रवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें