फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: साढ़े पांच करोड़ होंगे खर्च, 25 हजार को मिलेगा जल

Mon, 13 Dec 2021 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के खड़ौली की 25 हजार की आबादी को अब पानी मिलने की उम्मीद जग गई है। नगर निगम ने 15वें वित्त से पांच करोड़ 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जल संरक्षण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खड़ौली की 25 हजार की आबादी को अब पानी मिलने की उम्मीद जग गई है। नगर निगम ने 15वें वित्त से पांच करोड़ 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगरायुक्त ने जल निगम के अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड-38 में दस साल पहले पानी की पाइप लाइन डलवाई थी, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार हो गया। घरों तक पानी पहुंचा नहीं और पाइप लाइन फट गई। मामला उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दरबार तक पहुंच गया। अब जनता की मांग पूरी हुई है।

गांव में 23 किमी पाइप लाइन डाली जानी है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा ने बताया कि पाइप लाइन डालने के लिए धन स्वीकृत हो चुका है। पाइप लाइन की ड्राइंग तैयार करके टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले स्थानीय निवासी
-पाइप लाइन के लिए लगातार प्रयास से सफलता मिल गई है। अब शीघ्र ही जल निगम से पाइप लाइन डलवाने का काम शुरू कराया जाएगा। - रेेन सैनी, पार्षद

-हैंडपंपों से निकलने वाला पानी पीले रंग का है। मजबूरी में ऐसा पानी पी रहे हैं। अब पाइप लाइन डलेगी तो राहत मिलेगी। - प्रकाश जाटव

-स्वच्छ पानी के लिए भी ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ा। निगम प्रशासन ने समस्या का समाधान कराया, इसके लिए अधिकारियों को बधाई। - अजय कश्यप

-अधिकारियों को अपनी निगरानी में पाइप लाइन का कार्य कराना चाहिए। क्योंकि पहले भ्रष्टाचार की पाइप लाइन डाली जा चुकी है। - योगेश नागर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें