मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीपीईएस-एमपीईएस पाठ्यक्रम सत्र 2019-20 में प्रवेश को फिटनेस टेस्ट और काउंसिलिंग सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राएं टेस्ट देने पहुंचे। ये कांउसिलिंग 22 अगस्त तक चलेगी।
फिटनेस टेस्ट के दिन छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, जमा शुल्क का बैंक चालान, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र मूल प्रति और फोटो कॉपी, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य है। मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी जरूरी है। सामान्य वर्ग के ऐसे छात्र जो ईडब्लूएस कैटेगिरी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे फिटनेस टेस्ट के दौरान निर्गत प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। बीपीईएस के फिटनेट टेस्ट सीसीएसयू कैंपस के खेल मैदान पर होंगे। 20 अगस्त को बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, 21 अगस्त को मेरठ, बागपत व अन्य जिले के छात्रों को बुलाया गया है। एमपीईएस के फिटनेट टेस्ट 22 अगस्त को होंगे।
बीपीएड-एमपीएड के टेस्ट 27 से 30 अगस्त तक
बीपीएड-एमपीएड में प्रवेश के लिए फिटनेस टेस्ट 27 से 50 अगस्त तक होंगे। इनमें 27 अगस्त को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्घनगर, 28 अगस्त को बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, 29 अगस्त को मेरठ, बागपत व अन्य जिले के छात्रों को बुलाया गया है। एमपीएड के फिटनेट टेस्ट 30 अगस्त को होंगे। पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।