फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेशम उत्पादन के साथ मत्स्य पालन करने से होगी अच्छी आमदनी

Mon, 10 Nov 2025 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- मत्स्य पालन पर 21 दिवसीय प्र​शिक्षण की जानकारी देते वक्ता।
विज्ञापन
मत्स्य पालन और जलीय कृषि में उद्यमिता पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में मत्स्य पालन और जलीय कृषि में उद्यमिता पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण कुलपति डॉ. केके सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डाॅ. डीवी सिंह ने बताया कि मिश्रित मत्स्य पालन एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें एक ही तालाब में विभिन्न प्रजातियों की मछलियां एक साथ पाली जाती है। इससे तालाब का पूरा उपयोग होता है और उत्पादन बढ़ता है। डाॅ. हेम सिंह ने रेशम उत्पादन के साथ एकीकृत मत्स्य पालन का संयुक्त मॉडल से आय को दोगुनी करने की जानकारी दी। बताया कि इस प्रणाली से भूमि और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। डाॅ. आशीष ने सेवानिवृत होने वाले सैनिकों को बताया कि मत्स्य पालन एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कम लागत और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है। इस मौके पर डाॅ. विवेक, डाॅ. गजे सिंह, डाॅ. राजेंद्र सिंह, डाॅ. महेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें