फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी को चाकुओं से गोद डाला, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया, जानिए क्यों ?

Wed, 21 Dec 2016 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हस्तिनापुर शहर से पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार को सुबह 7 बजे रवि सरकार का शव हस्तिनापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला। रवि की उम्र 55 साल बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। 
विज्ञापन

 
जानिए क्या है पूरा मामला 
थाना हस्तिनापुर के वार्ड 15 न्यू ब्लॉक कॉलानी के रहने वाले रवि सरकार ने पहले तो अपनी पत्नी रेखा सरकार को मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उसने अपनी पत्नी और खुद को क्यों मौत के घाट उतारा। बताया गया कि पत्नी के शरीर पर पिटाई के निशान देखे गए और पत्नी का एक हाथ भी जला हुआ मिला। साथ ही गले पर भी फांसी के फंदे का निशान देखा गया। रेखा सरकार के साथ काम करने वाली महिलाएं बुधवार सुबह उसके घर गई, लेकिन घर की कुंदी लगी हुई थी। उन्होंने पहले रेखा को आवाज लगाई लेकिन, जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खोल कर देखा, कमरे में रेखा का शव देखते ही महिलाएं हैरान रह गईं। रेखा के शव को देखकर वह चीख-चिल्लाने लगी और आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

रवि सरकार का परिवार
मिली जानकारी के अनुसार रवि सरकार मजदूरी करता था और उसके एक बेटा (अवजीत सरकार) है। जो फरीदाबाद में किसी कंपनी में काम करता है। बेटे की उम्र 18 साल है, लेकिन सवाल यह है कि अब अवजीत अकेला रह गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि रवि शराब और नशे के आदि पदार्थों का सेवन करता था। आए दिन पत्नी रेखा के साथ मारपीट करता रहता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि रवि सरकार के द्वारा यह कदम उठाने के पीछे वजह क्या है ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें