फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले नोटों से भरा बैग लूटा, फिर लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शाप्रिक्स मॉल के सामने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों सार्थक दीक्षित और विनोद उर्फ मुल्लू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया बैग भी बरामद हुआ है। नशे की हालत में होने के कारण बदमाशों ने बैग में रखे 17 हजार रुपये और अन्य कागजात जला दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सूर्यापुरम निवासी अरुणपाल शनिवार रात शाप्रिक्स मॉल की ओर से जा रहे थे तभी दो बदमाशों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट कर अरुणपाल से बैग लूट लिया। इसके बाद नशे में धुत बदमाशों ने बैग में आग लगा दी जिससे उसमें रखे 17 हजार रुपये और महत्वपूर्ण कागजात जल गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
सीओ ने बताया कि आरोपी नशे में थे इसी वजह से उन्होंने बैग में आग लगा दी और रुपये जला दिए। पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें