फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल और रुद्रा के बीच पहला सेमीफाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएमएस और राधा गोविंद पब्लिक स्कूल ने जीते अंतिम लीग मैच
विज्ञापन

जीटीबी एकेडमी में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अंतिम लीग मैच हुए। इसमें जेएमएस वर्ल्ड स्कूल और राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीते। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के बीच शनिवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच होगा।
शुक्रवार को पहले लीग मैच में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाए। इसमें रिहान ने 44, अभिजीत ने 42, विपुल ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अहम, पुनीत और मितांशु ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम 19.1 ओवर में 144 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मितांशु ने 40, अर्नव ने 38 रन बनाए। सुभान तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में दीवान पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। इसमें समीर ने 66 रन बनाए। गेंदबाजी में पुनीत, अरहम ने दो-दो विकेट लिए। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीता। 68 रन बनाकर प्रांजल प्लेयर ऑफ द मैच बने। दीवान और राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम के खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित व उप प्रधानाचार्या प्रभा राव ने सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और रुद्रा इंटरनेशनल के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच डीपीएस और ऋषभ स्कूल के बीच रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें