फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश...झमाझम बरसे बदरा, 12 साल का रिकॉर्ड टूटा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सुबह के समय हुई बारिश से हुआ जलभराव===रजबन बड़ा बाजार जुबलीगंज......संवाद
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। मानसून की पहली बारिश ने ही जोरदार दस्तक दी। शहर से देहात तक बदरा झमाझम बरसे। इससे शहरवासियों और किसानों के चेहरे खिला दिए। पिछले करीब 16 घंटे में 137.1 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं, जून माह में 183.7 मिमी बारिश हुई। इस बारिश से 12 साल का रिकाॅर्ड टूट गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो दिन और मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 10 बजे से शुरू बारिश शुरू हुई। इसके बाद सोमवार सुबह 11 तक यह झमाझम होती रही। इसके बाद भी रुक-रुककर बरसात होती रही। वहीं, बारिश ने गर्मी से तो राहत दी, लेकिन जनजीवन प्रभावित हो गया। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी का कहना है कि अगले दो दिन में भी अच्छी बारिश होगी।

सभी फसलों के लिए लाभकारी है बारिश : डॉ. एम शमीम
मोदीपुरम। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को मानसून की पहली बारिश ने काफी राहत दी है। बारिश यह सभी फसलों के लिए काफी लाभकारी है। इस समय बारिश न होने के चलते गर्मी का असर ज्यादा था और धरती भी आग उगल रही थी। बारिश से चारे की फसल, धान की पौध, गन्ने की फसल को काफी लाभ मिला है। लेकिन बेल वाली फसलों में पानी लंबे समय तक भरा रहेगा तो उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। बारिश सीधे फसलों को लाभ देगी और जो किसान धान की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी यह बारिश अच्छी रहेगी। किसान अपनी पौध तैयार कर जल्द समय से अपनी धान की बुवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर भारी जलभराव
मोदीपुरम। रातभर से हो रही बारिश ने शहर की सड़कों को डुबो दिया। कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, पल्लवपुरम क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनी एन पाकेट, एस पाकेट, पुराना थाना से नए थाने तक, दिल्ली देहरादून हाईवे, बेगमपुल, दिल्ली रोड, केसरगंज, हापुड़ अड्डे, शास्त्रीनगर, मेडिकल क्षेत्र, लालकुर्ती आदि में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जूझना पड़ा।

सीजन में सबसे ज्यादा हुई बारिश
मोदीपुरम। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला प्रभारी अशोक गुप्ता का कहना है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश 137.1 मिली मीटर दर्ज की गई है। अभी तक की बारिश में जून महीने में यह बारिश सबसे ज्यादा है। जून महीने का अंतिम दिन 183.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जिसने पिछले करीब 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। जबकि, पिछले 15 साल में जून माह में दूसरी बार सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इससे पहले 2013 में 209.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


पिछले 12 साल में जून माह में हुई बारिश
वर्ष बारिश
2025 183.7
2024 77.0
2023 91.6
2022 47.0
2021 143.0
2020 66.4
2019 2.6
2018 73.9
2017 136.9
2016 81.4
2015 105.0
2014 48.9
नोट - बारिश मिमी में रिकार्ड की गई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें