फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले किशोरी से कराई चोरी, फिर उसे लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की दादी ने युवक और उसकी मां पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर की एक काॅलोनी की रहने वाली पंद्रह साल की किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। उसने पहले किशोरी से घर में रखे 35 हजार रुपये चोरी कराकर मंगाए और बाद में उसे लेकर गायब हो गया। किशोरी की दादी ने थाना टीपीनगर थाने पर आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

किशोरी की दादी ने बताया कि बुधवार को उनकी पोती स्कूल जाने की बात कहकर गई। इसके बाद लापता हो गई। शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी जानकारी की। तलाशने के बाद नहीं मिली। पता चला उसे काॅलोनी का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। युवक के घर जाकर जानकारी तो वह गायब मिला। उसकी मां से जानकारी की तो उसने भी कुछ नहीं बताया। परिजनों ने किशोरी को तलाशा तो वह आरोपी युवक के साथ मिल गई। घर आने पर उसने बताया कि उसे युवक व उसकी बहला फुसलाकर ले गए। घर से जो रुपया लेकर गई थी वह भी युवक के पास है। दादी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें