फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज

Tue, 29 Nov 2022 09:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस के अनुसार फिरोज ने बताया कि मीट की सप्लाई विदेशों के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, प्रयागराज, आगरा समेत कई राज्यों में होती थी। इन्हीं जगहों पर वह जाता रहा है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध मीट फैक्टरी और गैंगस्टर मामले में वांछित आरोपी फिरोज ने खुलासा किया कि जहां-जहां मीट की सप्लाई हो रही थी, वहीं पर बने कुछ ठिकानों पर फरारी का समय उसने काटा है। एसपी सिटी पीयूष सिंह के मुताबिक राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और यूपी के कई जिलों में वह रहा। पुलिस का कहना है कि हाजी याकूब सहित अन्य आरोपियों के ठिकाने भी फिरोज ने बताए हैं। अब उसकी निशानदेही पर इन आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फिरोज ने बताया कि मीट की सप्लाई विदेशों के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, प्रयागराज, आगरा समेत कई राज्यों में होती थी। इन्हीं जगहों पर वह जाता रहा है। वह प्रयागराज में भी लंबे समय तक रहा। सर्विलांस के माध्यम से उनकी लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए उन्होंने बार-बार मोबाइल नंबर भी बदले। माता-पिता उनके संपर्क में थे। सभी ने नए मोबाइल नंबर रखे हुए हैं।

पुलिस ने फिरोज का मोबाइल कब्जे में लेकर सीडीआर निकालने का काम शुरू कर दिया है ताकि हाजी याकूब, मां संजीदा बेगम, हाजी इमरान और अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस जल्द ही इन तक पहुंचने का दावा कर रही है। इस मामले में पुलिस लगातार हाजी याकूब और उसके परिवार पर शिकंजा कस रही है। इस परिवार की संपत्तियों को चिह्नित करने के साथ ही खातों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन


परिवार कोपंजीकृत राष्ट्रीय गिरोह का सदस्य बनाने की तैयारी
पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद हाजी याकूब कुरैशी के परिवार को राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य बनाने की तैयारी चल रही है। हाजी याकूब के परिवार का संपर्क देश के राज्यों से लेकर अन्य देशों तक है। इस गिरोह में याकूब के अलावा उनकी पत्नी संजीदा बेगम, दोनों बेटे इमरान और फिरोज के अलावा तीन कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने से इस परिवार के लिए देश के साथ ही अन्य देशों में फरार होने का मौका नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

परिवार के नाम पंजीकृत वाहनों की नहीं हो सकेगी बिक्री
हाजी याकूब के परिजनों के नाम से जितने भी वाहन पंजीकृत हैं, उनके स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई है। अब उन्हें अन्य किसी को नहीं बेचा जा सकेगा। उनके बैंकों में खातों से रकम की निकासी पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पंडित विश्वंभर सिंह द्वार व मार्ग का लोकार्पण

फरारी के दौरान फिरोज कई राज्यों में रहा है। उसने अधिकतर उन्हीं स्थलों को चुना है, जहां मीट की सप्लाई होती रही। हाजी याकूब और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें