पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे।
इस मामले में याकूब, उनके बेटे, इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है।पुलिस के शिकंजे के बाद याकूब की सियासत और कारोबार दोनों ही खतरे में है।
पुलिस के अनुसार याकूब की शास्त्रीनगर, सराय बहलीम, बनी सराय, हापुड़ रोड समेत आठ जगह पर संपत्ति चिह्नित कर ली है। इसमें एक अस्पताल, स्कूल, मकान, प्लाट भी शामिल है। याकूब की घेराबंदी के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं।