फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैंगरेप पीड़िता बच्ची के परिजनों पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। गैंगरेप पीड़िता बच्ची के परिजनों पर आरोपी ने फायरिंग की। इसी साल 25 जनवरी को बहसूमा के एक मोहल्ले की छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात हुई थी। क्षेत्र के गांव निवासी दो युवक बच्ची को 20 रुपये का लालच देकर बहलाकर फुसलाकर घर से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में उठा कर ले गए थे। खेतों से काम कर के घर लौट रहे लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुना ई पड़ी। इसी दौरान बच्ची को तलाश कर रहे परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

आरोपी बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए थे। परिजनों की तहरीर पर मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी शहजाद उर्फ निक्की व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नौ महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपी शहजाद बच्ची के परिजनों को फायरिंग कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोप है कि थाना पुलिस ने सीयूजी नंबर भी नहीं उठाया। पुलिस की साठगांठ से वह उनकी हत्या भी कर सकता है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें