फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मेरठ में हर्ष फायरिंग का मामला, गंगानगर में दबिश का ड्रामा, मवाना में घूम रहे पूर्व विधायक   

Mon, 16 Nov 2020 11:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व विधायक गोपाल काली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। दिवाली पर हर्ष फायरिंग करने वाले भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल काली के गंगानगर स्थित घर में पुलिस ने सोमवार को दबिश देने का दावा किया है। दूसरी ओर नामजद पूर्व विधायक खुलेआम मवाना में घूम रहे है और उन्होंने प्रेस वार्ता कर बिना नाम लिए ही विधायक पर निशाना साधा है। माना जा रहा है कि पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती करने का मन बना लिया है।

 दिवाली पर अपने घर में हर्ष फायरिंग करते हुए काली के बेटे ने वीडियो बनाई थी। रविवार को यह वीडियो रविवार को वायरल हो गई। वीडियो बनाने से पूर्व विधायक का बेटा बोल भी रहा कि वीडियो बन गई। जाहिर है कि वीडियो जानबूझकर बनाई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गंगानगर बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को पूर्व विधायक की तलाश में उनके घर में दबिश दी थी लेकिन वह घर पर नहीं मिले है। उनका कहना है कि पूर्व विधायक की दोनाली बंदूक को जब्त करने के साथ ही उनका लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा।

सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ पर भी नहीं हुई कार्रवाई 
हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बाद भी पुलिस हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाती। 30 जनवरी को सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के बेटे हिमांशु की लालकुर्ती स्थित एक मंडप में शादी के दौरान मुकेश और हिमांशु ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसका मुकदमा लालकुर्ती थाने में दर्ज है। मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई शून्य है। चर्चा है कि मुकेश का एक बड़े अधिकारी के यहां आना-जाना है जिसके चलते कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बंदूक जब्त होगी
 पूर्व विधायक का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। मामले में निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। गंगानगर पुलिस पूर्व विधायक की दोनाली बंदूक जब्त करेगी। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन

मुकदमे के लिए विधायक पर साधा निशाना 
पूर्व विधायक गोपाल काली ने मवाना स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि हस्तिनापुर के निलंबित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के काले कारनामों के खुलासे की रंजिश में मेरे खिलाफ साजिशन मुकदमा दर्ज कराया गया है। दिवाली के दिन पूजा के दौरान दर्जनों बंदर मकान की छत पर आ गए तथा सजावट तोड़ने लगे। आत्मरक्षा में बंदरों को भगाने के लिए उन्होंने छर्रे रहित धमाके किए।

उनके खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा धर्मेंद्र के आका के दबाव में दर्ज कराया गया है। ये लोग चाहते हैं कि मेरा लाइसेंस जब्त हो जाए, ताकि जानलेवा हमला किया जा सके। 2019 में 10 प्रतिशत पर सुरक्षा गार्ड दिया गया था, जो कि समय पूरा होने के डेढ़ माह पूर्व ही बुला लिया था।

दो माह पूर्व उन्हें व उनके परिवार को धमकी भी दी जा चुकी है। मवाना थाने में दर्ज इस मुकदमे की जांच साइबर सेल कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीएम को भी पत्र भेज कर किसी उच्चाधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें