फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कराई थी कोचिंग संचालक की हत्या, आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट, गिरफ्तार 

Mon, 16 Nov 2020 11:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने फलावदा थाना क्षेत्र में बीती तीन नवंबर को हुई कोचिंग संचालक की हत्या में उसकी पत्नी एवं दो अन्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि कोचिंग संचालक की पत्नी की ग्राम धंजू निवासी युवक से नजदीकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सकौती निवासी सोनू गुर्जर पुत्र ज्ञान सिंह मवाना में कोचिंग का संचालन करता था। वह बीती तीन नवंबर को सवार होकर कोचिंग के लिए जा रहा था। रास्ते में फलावदा थाना क्षेत्र के गांव पिलौना के समीप बाइक सवार तीन हमलावरों ने सोनू गुर्जर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

फलावदा पुलिस ने कोचिंग संचालक की पत्नी नेहा की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें सामने आया कि उसके धंजू निवासी शुभम से संबंध हैं। उसने ही दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की है। इस पर एसओजी एवं पुलिस रविवार को शुभम को गिरफ्तार करने उसके गांव धंजू गई थी। वहां पर परिजनों ने हमला कर शुभम को छुड़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है नेहा की मिलीभगत से शुभम ने अपने गांव के ही रोहित व दलजीत के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुभम, दलजीत एवं नेहा को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने बताई थी पहचान
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनू की पत्नी नेहा का धंजू निवासी शुभम से सितंबर 2019 से परिचय था। शुभम ने कहा कि वह अपने पति को छोड़ दे नहीं तो उसकी हत्या कर देगा। वहीं, सोनू को पत्नी के संबंध के बारे में शक होने लगा था।

इसको लेकर दोनों में कई बार विवाद हुआ। इस पर नेहा ने बीती दो नवंबर को शुभम को सोनू की हत्या करने के लिए भेजा था। शुभम अपने साथियों के साथ सोनू को तलाशता रहा परंतु वह नहीं मिला। तीन नवंबर को नेहा ने व्हाट्सएप कॉल करके शुभम को सोनू की पहचान एवं बाइक का नंबर बताया था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें