फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने चालक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस एंकलेव के सामने बदमाशों ने कार चालक को गोली मारी
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेडा डिफेंस एंकलेव के सामने शुक्रवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक अन्य कार चालक को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को थाने पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी दी। घटना का कारण ओवरटेक करते समय विवाद होना बताया जा रहा है।
कंकरखेड़ा के गणपति विहार निवासी दुष्यंत सोम रामनगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर कार चालक है। शुक्रवार देर रात वह कार से घर लौट रहा था तो डिफेंस एंकलेव के सामने पहुंचने के बाद एक अन्य कार ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करना चाहा। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। बाद में ओवरटेक कर रही कार से उतरे बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली दुष्यंत के कंधे पर लगी। इससे वह घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन दुष्यंत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में दुष्यंत के बयान लेने पहुंची। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी। जांच की जा रही है कि यह हमला किसी विवाद में किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें