दूसरे प्रत्याशियों को भी धमकी
मेरठ कॉलेज में दूसरे प्रत्याशियों को भी धमकियां दी जा रही हैं। कॉलेज में बाहरी युवकों की संख्या बढ़ गई है। ये सब हथियारों के साथ कॉलेज में अपने समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने में लगे हैं। ये सब भी तब हो रहा है जबकि एसएसपी आवास मेरठ कॉलेज से चंद कदम की ही दूरी पर है। कुछ दिन पहले ही कॉलेज गेट पर फायरिंग की गई थी।
करेंगे सख्ती
मेरठ कॉलेज में सख्ती की जाएगी। आरोपी जेल भेजे जाएंगे। माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
छात्रों ने किया हंगामा
मेरठ कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा कर प्राचार्या का घेराव किया। छात्र नेता आयुष तोमर के नेतृत्व में प्राचार्या से मिलकर छात्रों ने कहा कि कॉलेज में बाहरी युवक आकर माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराकर छात्र हितों का ध्यान रखा जाए।
प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा ने छात्रों को इस संबंध में कुलपति से वार्ता करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने ऐलान किया कि यदि जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/