फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज भर्ती कराने के कमीशन पर शुभकामना हॉस्पिटल में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज भर्ती कराने के कमीशन पर शुभकामना हॉस्पिटल में फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ रोड स्थित शुभकामना हॉस्पिटल में पार्टनरों के बीच मरीज भर्ती कराने के कमीशन को लेकर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि एक पार्टनर को उसके साथियों ने पीटा और फिर फायरिंग कर दी है। जिसमें पार्टनर घायल हो गया है। नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की तहरीर पर पांच नामजद समेत एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल के मशरूफ चौहान, वकार, अलीम, सलीम और जुनैद समेत कई पार्टनर है। पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को हॉस्पिटल में एक मरीज भर्ती हुआ था और उसकी छुट्टी 18 अगस्त को हुई थी। जिसमें पार्टनर वकार ने दावा किया कि मरीज को उसने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इसके कमीशन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप कि शुक्रवार को मशरूफ चौहान और अन्य लोगों ने वकार की पिटाई कर दी। वकार जान बचाकर हॉस्पिटल से बाहर भाग गया। जिसके बाद भी उसके साथ पार्टनरों ने मारपीट की व फिर फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश देने में लगी है।
विज्ञापन

पहले भी विवादों में हॉस्पिटल
शुभकामना हॉस्पिटल पहले भी विवादों में रहा है। दिल्ली का एक फर्जी डाक्टर भी इसी हॉस्पिटल से पकड़ा गया था। जो मरीजों का इलाज कर रहा था। इसके अलावा हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती कराने के नाम पर कमीशन लेने और अन्य मामलों की शिकायत पुलिस तक पहुंची है। कई बार पुलिस ने इस हॉस्पिटल के पार्टनरों को चेतावनी भी दी, बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें