फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी क्राइम: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला आईआईएमटी, बेटे ने पिता के साथ की क्रूरता, अपराध की खास खबरें

Wed, 18 Sep 2019 06:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बुध्वार को क्राइम की कई वारदातें हुईं। मेरठ के परतापुर में एक युवक की लाश बोरे में बंद मिलने से हड़कंप मच गया तो वहीं एक युवक देहात क्षेत्र में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं शहर के ही एक बुजुर्ग को बंधक बनाने की वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पढ़ें दिन भर की क्राइम की बड़ी खबरें:-

विज्ञापन


मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में बुधवार को दर्जन भर हथियार लैस लड़कों ने कैंपस के भीतर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि हमले में तीन छात्र घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है -

पूरी खबर पढ़ें: मेरठ कॉलेज के बाद अब आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में फायरिंग, तीन छात्र घायल, मीडियाकर्मियों से अभद्रता

मेरठ में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता के नाम संपत्ति को हथियाने के लिए उनको उन्हीं के घर में कैद करके रखा हुआ है। बुधवार को बुजुर्ग व्यक्ति की बेटी एक समाज सेवी संस्था के जरिए अपने पिता को बेटे की कैद से निकालने की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरी खबर पढ़ें: यूपी: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को भूखा प्यासा घर में किया कैद, बेटी ने एसएसपी से लगाई गुहार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 38 वर्षीय व्यक्ति की लाश बोरे में बंद मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में  जुट गई है।

पूरी खबर पढ़ें: यूपी: मेरठ के परतापुर में बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, हत्या की आशंका

यूपी के बागपत जिला कारागार मंगलवार को दो बंदियों ने एक और नया कारानामा किया। क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में चरस और मोबाइल गुप्तांग में छिपाकर लाने वाला बंदी रातभर दर्द से तड़पता रहा।सुबह हालत बिगड़ने पर इलाज करया गया। इसके बाद शौच के साथ जब चरस और मोबाइल बाहर निकले तो उनको राहत मिली-

पूरी खबर पढ़ें: जेल में दो कैदियों ने शरीर में ऐसी जगह छिपाए चरस-मोबाइल, रात भर दर्द से तड़पे, मरने के डर से उगला सच

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें