फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में सरेआम दबंगई, बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, महिला समेत तीन घायल

Tue, 10 Jul 2018 01:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
महिला समेत दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड को लेकर सुर्खियों में छाए बागपत शहर में मंगलवार को एक दबंगई का मामला सामने आया। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते कई युवकों ने मंगलवार दोपहर को जोनमाना गांव निवासी विपुल पुत्र राकेश पर बड़ौत यमुना नहर के पास हमला बोल दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चलती आ रही है। जिसके चलते आज सुबह एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें : राठी ने कबूला जुर्म, कहा- बजरंगी ने बोला मोटा तो मैंने गोलियों से भून डाला, 14 दिन की रिमांड

Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विपुल का मलकपुर के अंकित पहलवान से झगड़ा हुआ था। इस मामले में आरोपी अंकित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें