फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ का बदला लेने के लिए तैयार की गई थी शारिक-सलमान गैंगवार की पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
थप्पड़ का बदला लेने के लिए रची थी साजिश
विज्ञापन

मेरठ। शारिक और सलमान गैंग के बीच सात अप्रैल की रात फायरिंग की घटना साजिश के तहत हुई थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया। अभी तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पांच नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मोहम्मद वसीम उर्फ वसीम बिल्लौरी निवासी लिसाड़ीगेट को चार महीने पहले आजम गाजी ने पीटा था। उसी का बदला लेने के लिए वसीम ने साजिश रची। उसने अपनी शादी में शारिक गैंग से काफी लोगों को और सलमान गैंग से केवल आजम गाजी को निमंत्रण दिया। उसे उम्मीद थी कि शादी में दोनों गैंग के बीच बखेड़ा जरूर होगा और आजम गाजी को थप्पड़ मारने की सजा मिल जाएगी। साजिश सफल भी हुई। जेल में बंद शारिक के बेटों ने आजम गाजी की पिटाई कर दी। आजम ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और फायरिंग की घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नौचंदी पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग के दो आरोपी तिरंगा गेट के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नूरी निवासी इम्लियान, थाना कोतवाली और मोहम्मद वसीम उर्फ वसीम बिल्लौरी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चार आरोपी आजम गाजी, शाहबाज अंसारी, मोहम्मद शाहिद गाजी और सावेज अंसारी को पहले जेल भेज चुकी है। उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें