फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साधुनगर में पूर्व फौजी के घर पर की फायरिंग और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंबेडकर रोड स्थित साधु नगर में सोमवार रात पुरानी रंजिश में पूर्व फौजी के घर पर आरोपी प्रमोद व उसके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग व पथराव कर दिया। हमले के दौरान क्षेत्र में भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

साधुनगर निवासी संजीत ने सोमवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनके पड़ोस में प्रमोद अपने परिवार के साथ रहता है। प्रमोद स्टेशन हेड क्वार्टर में सफाई कर्मचारी है। संजीत के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर प्रमोद के भाई से विवाद हो गया था। उसके बाद से प्रमोद व उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा था। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। प्रमोद का बेटा अपने चार साथियों को लेकर घर के बाहर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इसी बीच आरोपियों ने उनके पड़ोसी अनिल को बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर वह बाहर आए और अनिल को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने अनिल व पूर्व फौजी के परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही दोनों के घर पर पथराव कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी प्रमोद घर में चला गया। भीड़ ने आरोपियों को घर से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रमोद व उसके बेटे सहित आठ लोगों को लेकर थाने आ गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कर उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें