फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन सप्ताह : विद्यार्थियों ने पोस्टर व निबंध से सुझाए सुरक्षा के नए उपाय

विज्ञापन
अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर। (स्त
विज्ञापन
मवाना। अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर बनवाए व अग्निशमन और आपात सेवा पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई।
विज्ञापन

अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों ने स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मेन विंग व गर्ल्स विंग शाखा) विद्यार्थियों को जागरूक किया। कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों से पोस्टर बनवाए व अग्निशमन और आपात सेवा पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई। अग्निशमन के अधिकारी प्रमोद कुमार तोमर, कांस्टेबल फायरमैन सचिन कुमार, रंजीत सिंह व रिषयांक ने विद्यार्थियों को कार्य स्थल पर अग्नि से सुरक्षा के उपाय बताते हुए आपातकाल में अन्य लोगों को भी अग्नि से कैसे बचाया जाए आदि विषयों पर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गर्ल्स विंग से मरियम ने प्रथम स्थान, जिया ने दूसरा व वर्णिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मेन विंग से मयंक शर्मा प्रथम, अरनव शर्मा द्वितीय व ईशान चौधरी तृतीय स्थान पर रहा। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि आपातकाल आने पर हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें